Gohana
बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ रहा था; नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी 21 हजार रुपए का चालान किया और उसे इम्पाउंड कर दिया।
शहर में सिविल रोड स्थित महम मोड़ पर एक युवक बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ रहा था। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने युवक को बाइक सहित पकड़ा तो उस पर नंबर प्लेट भी नहीं मिली। इसके साथ ही उसके पास बाइक के दस्तावेज भी नहीं थे। इस पर पुलिस की टीम ने बाइक का 21 हजार रुपए का चालान किया और उसे इम्पाउंड कर दिया।
ट्रैफिक चौकी की पुलिस टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में महम रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाजार की तरफ से एक युवक बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हुए आया। पुलिस की टीम ने बाइक को रुकवाया। उसके बाद जांच की तो युवक के पास बाइक के दस्तावेज भी नहीं मिली। यही नहीं बाइक के पीछे नंबर प्लेट पर नंबर भी नहीं लिखे थे। इसी के आधार पर पुलिस ने उसका चालान करके बाइक को इंपाउंड किया।



