Gohana

समाज कल्याण संगठन ने शिव मुक्ति धाम में रोपे पौधे

शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए कृतसंकल्प समाज कल्याण संगठन ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को जींद रोड स्थित शिव मुक्तिधाम में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बेल पत्थर, गुलाब, अनार, कटहल व तुलसी के 32 पौधे रोपे। इसके साथ ही पहले से लगे पौधों की नुलाई, गुड़ाई व छंटाई भी की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए संस्था ने अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। वहीं आमजन को भी अभियान में भागेदारी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर बलजीत जांगड़ा, अशोक कुमार, सुमन , पवन, मनोज, जगदीश, मुकेश, प्रवीन, साहिल, सुभाष आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button