Gohana
नंद लाला धाम गोशाला परिसर में 300 फूलदार पौधे रोपे।
लायंस क्लब गोहाना सिटी की तरफ से रविवार ठसका गांव स्थित श्रीनंदलाला गोधाम समिति द्वारा संचालित गौशाला परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एसएन गुप्ता ने की। इस अभियान में उन्होंने गोशाला परिसर में 300 फूलदार पौधे रोपे।
इसके साथ ही गौशाला परिसर में सफाई भी की। इस मौके पर श्रीनंदलाला गोधाम समिति के अध्यक्ष सुमेर जैन, एडवोकेट सुमित मित्तल, डॉ. राकेश रोहिल्ला, डॉ. राजेश गोयल, हरिओम गुप्ता, प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।



