Gohana
विद्यार्थियों को शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत व नैतिक एवं आध्यात्मिकता की जानकारी दी
गीता विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। जगाधरी से आयुर्वेद चिकित्सक एवं हिंदू शिक्षा समिति कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष ऋषिराज वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को शारीरिक, योग, संगीत, संस्कृत व नैतिक एवं आध्यात्मिकता के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्राचार्य अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास है।
विद्यार्थियों को वर्तमान में नई तकनीक को अपडेट करने के लिए कार्यशाला रखी गई। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र गर्ग, उप-प्रबंधक डॉ. महेश दाधीच, मोहित जिंदल, हरगोपाल भारद्वाज, ममता, गीता चुघ, संतोष भाद्वाज आदि उपस्थित थे।



