Breaking NewsChandigarhPoliticsलोकसभा चुनाव

हरियाणा में BJP ने 6 लोकसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, हिसार में सांसद के BJP छोड़ने से फंसा पेंच, रोहतक और सोनीपत की टिकट फंसी

चण्डीगढ़ :-भाजपा ने हरियाणा में 6 लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें पिछले 2 दिन में हरियाणा के CM पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को करनाल से टिकट दिया गया है। भाजपा ने करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की टिकट काट दी है।

इसके अलावा सिरसा से भी मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल की टिकट काटी गई है। उनकी जगह AAP से भाजपा में आए अशोक तंवर को टिकट दे दी गई है।

भाजपा ने फरीदाबाद और गुरुग्राम से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्रियों को फिर से टिकट दी। इनमें गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

अंबाला से पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई है। यह सीट रतन लाल कटारिया के निधन के बाद करीब एक साल से खाली पड़ी थी।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा सांसद चौधरी धर्मबीर को तीसरी बार टिकट दी गई है। पिछले 2 चुनाव में भी वही जीते थे। 2014 में धर्मबीर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

कुरुक्षेत्र और हिसार से तो टिकट नए चेहरे को मिलना तय है। बताया जा रहा है कि रोहतक व सोनीपत की सीट पर टिकट को लेकर बड़ा पेंच फंसा हुआ है।

इनके टिकट क्यों कटे?
संजय भाटिया: मनोहर लाल के नजदीकी हैं। इसलिए विरोध भी नहीं है। भाटिया विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की भी अटकलें हैं। मनोहर को करनाल से उतार भाजपा जीटी बेल्ट की विधानसभा सीटों को भी सेफ करना चाहती है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुनीता दुग्गल: अशोक तंवर का प्रभाव भारी पड़ा। भाजपा के सर्वे में फीडबैक रिपोर्ट भी पॉजिटिव नहीं थी। अब फतेहाबाद या सिरसा जिले की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

2 सांसदों की टिकट पर असमंजस
हरियाणा में 2 सांसदों की टिकट फंस गई है। इनमें सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक और रोहतक से डॉ. अरविंद शर्मा शामिल हैं। रोहतक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के चुनाव लड़ने के पूरे आसार हैं। जिनकी जीत के लिए पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा पूरा जोर लगा रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा अभी यहां मंथन कर रही है।

हिसार में सांसद के BJP छोड़ने से टिकट पर फंसा पेंच

हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ दी थी। वह कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके बाद हिसार सीट पर कई बड़े दावेदार खड़े हो गए हैं। यहां से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को भाजपा विधायक का टिकट दे चुकी है। वह चुनाव भी जीत चुके हैं।

4 सीटों पर क्या रहेगा समीकरण आइये जानते हैं ?

रोहतक: सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के साथ बाबा बालक नाथ और रणदीप हुड्डा का नाम भी चर्चा में है।

सोनीपत: रमेश कौशिक का टिकट कट सकता है। वैश्य या ब्राह्मण प्रत्याशी संभव है। रोहतक से नहीं उतारा तो अरविंद को सोनीपत से लड़ा सकते है। मोहन लाल बड़ोली भी रेस में।

हिसार: नया चेहरा तो तय है। किसी जाट को ही उतारा जा सकता है। कैप्टन अभिमन्यु, कैप्टन भूपेंद्र के नाम चल रहे हैं। रणबीर गंगवा, कुलदीप बिश्नोई का नाम भी चर्चा में है।

कुरुक्षेत्र: एक उद्योगपति के परिजन व कैलाशो सैनी का नाम।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button