Gohana

सड़कों पर भरा बरसात का पानी नाले गन्दगी से अटे

बरसात सीजन से पहले नाले व नालियों की सफाई कराने के प्रशासन के दावे अभी भी अधूरे हैं। हालात यह है कि दो दिन पहले हुई बरसात का पानी अब भी मुख्य सड़कों व अंडरब्रिज में भरा हुआ है। वहीं नाले भी गंदगी से अटे पड़े हैं। इससे जहां स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं सड़कों पर दुकानदारों ने आवागमन के लिए पानी के अंदर ईंटें रखी हुई हैं। इसके बावजूद पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर में पानी निकासी के लिए नालों व नालियों का निर्माण किया गया है। इनकी समय-समय पर सफाई कराना नप प्रशासन की है। हालांकि बीते दिनों नप प्रशासन ने दो टीमों का गठन करने के साथ नाले व नालियों की सफाई कराने का दावा भी किया था। इसके बाद 25 जून को 92 एमएम, 28 को 48 और 29 को हुई 19 एमएम बरसात से सड़कों पर जलभराव हुआ। अब भी कई जगह शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अधिक समय तक पानी जमा रहने से आसपास में मच्छर बढ़ने के साथ ही बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

इन सड़कों पर बनी यह स्थिति शहर में सोनीपत रोड पर पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बने हुए हैं। इसके बावजूद यहां सड़क पर पानी भरा हुआ है। नालों के बाहर के साथ अंदर गंदगी अटी पड़ी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों के आवागमन के लिए पानी के अंदर ईंटें रखी हुई हैं। जींद रोड पर अनाज मंडी के सामने बने दोनों तरफ नाले भी गंदगी से अटे पड़े हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button