Breaking NewsGohanaPatriotismReligionSocial

गोहाना की चोपड़ा कॉलोनी में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन

आध्यात्मिक क्रांति के ध्वजवाहक थे स्वामी दयानंद : दांगी

गोहाना :-6 मार्च : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने बुधवार को कहा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती आध्यात्मिक क्रांति के ध्वजवाहक थे। वह चोपड़ा कॉलोनी में स्वामी दयानंद सरस्वती के जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजली बोर्ड के रिटायर्ड अधिकारी हरकिशन खत्री ने की। मुख्य वक्ता आजाद सिंह दांगी ने कहा कि स्वामी दयानंद समाज सुधारक और देशभक्त थे। वह आधुनिक भारत के चिंतक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन से लोहा लिया। 1857 के गदर में उनकी अहम भूमिका थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हरकिशन खत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने सत्य की खोज के लिए 21 वर्ष की आयु में घर का त्याग कर दिया। उन्होंने जीवन पर्यन्त वेदों और उपनिषदों का प्रचार किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वासों और पाखंडों का जोरदार विरोध किया।

कार्यक्रम में जगदीश चांदीवाल, मुखत्यार सिंह दांगी, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रितिक कुमार, हार्दिक कुमार, निर्भय सिंह, धीरज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button