गोहाना में छत्रपति शिवाजी की 394वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
गोहाना :-19 फरवरी सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छत्रपति शिवाजी की 394 वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने की, संयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी का रहा तथा मुख्य वक्ता विजय कत्याल रहे जो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के रिटायर्ड एस. ई. हैं। विजय कत्याल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी शौर्य, साहस और वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने मुगल शासकों से जम कर लोहा लिया। उनका जीवन संघर्षमय रहा तथा एक योद्धा के रूप में वह इतिहास में अमर हो गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि छत्रपति शिवाजी धर्म और संस्कृति, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र भक्ति के संवाहक थे। अन्याय के खिलाफ घुटने न टेकते हुए वह युवाओं के आदर्श बन गए। उनकी शिक्षाएं सर्वकालीन प्रासंगिक बनी रहेंगी।
कार्यक्रम में रमेश मेहता, राजपाल कश्यप, सतबीर पौडिया, श्रीभगवान कल्सन, ब्रह्मदत्त राठी, कृष्ण लाल, रमेश शर्मा, सुरेश फौजी, सुभाष शर्मा, सोमनाथ और नीरज भाटिया आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


