Breaking NewsGohanaHealth

गोहाना के सिविल अस्पताल में घायलों और गर्भवती महिलाओं के लिए है एक ही एंबुलेंस, वह भी तीन दिनों से है खराब

गोहाना :-18 फरवरी : सिविल अस्पताल में घायलों और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए केवल एक ही एंबुलेंस है। यह भी तीन दिनों से खराब होने के कारण अस्पताल परिसर में खड़ी हुई है। एंबुलेंस खराब होने के कारण आपात स्थिति में घायलों और गर्भवती महिलाओं के लिए आसपास की पीएचसी और मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है। दूसरे अस्पताल से एंबुलेंस आने में अधिक समय लग जाता है। वहीं कई बार एक समय में अधिक स्थानों से एंबुलेंस की कॉल आ जाती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस की तुरंत आवश्यकता रहती है। ऐसी स्थिति में मरीज के परिजन प्राइवेट एंबुलेंस का ही सहारा लेते हैं। प्राइवेट एंबुलेंस संचालक मरीजों ने मनमाना किराया वसूलते हैं। प्राइवेट एंबुलेंस संचालक महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां के लिए 700 रुपए तथा पीजीआई रोहतक के लिए 1500 रुपए तक किराया वसूलते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सिविल अस्पताल में सामान्य रूप से घायल मरीज का ही उपचार किया जाता है। गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर और पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गर्भवती महिलाओं में डिलिवरी के समय खून की कमी होने पर उन्हें भी महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर करने की आवश्यकता होती है। अस्पताल से प्रतिदिन करीब आठ से दस घायल मरीजों व गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है। एंबुलेंस की कमी के कारण अधिकांश मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिलती है। जल्द ठीक करवा दी जाएगी एंबुलेंस

^ सिविल अस्पताल में एंबुलेंस खराब होने की सूचना नहीं मिली है। एंबुलेंस खराब है तो उसकी जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी।

डॉ. योगेश, नोडल अधिकारी, एनएचएम, सोनीपत

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button