PoliticsState

झज्जर पहुंचे BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कांग्रेस की दुकान में अब कुछ नहीं बचा है।

चाहे प्रभारी बदलो या फिर कोई और तिकड़म करे, इससे फक नहीं पड़ता। दुकान में अगर माल ही नहीं होगा, तो गद्दी पर बैठने वाला बेचारा बेचेगा क्या

हरियाणा के झज्जर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि कांग्रेस की दुकान में अब कुछ नहीं बचा है। चाहे प्रभारी बदलो या फिर कोई और तिकड़म करे, इससे फक नहीं पड़ता। दुकान में अगर माल ही नहीं होगा, तो गद्दी पर बैठने वाला बेचारा बेचेगा क्या और खाली दुकान में कोई आए कोई जाए।
जांगड़ा शनिवार को झज्जर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं द्वारा उनको जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने 9 साल के राज में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी ओर आह्वान किया कि वे आमजन के संपर्क में रहें।

बाद में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत की। बोले कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनता व कार्यकर्ताओं के बीच सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं। किसी भी चीज का प्रचार करना लोकतंत्र का एक हिस्सा होता है। अगर हर साल रामलीला न करें तो लोग राम को भी भूल जाएंगे। इसलिए रामलीला करना भी जरूरी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हरियाणा कांग्रेस द्वारा दिए गए पोर्टल हटाओ, खेती बचाओ नारे पर जांगड़ा ने कहा कि भाजपा राज में सबसे ज्यादा किसानों को मुआवजा दिया गया। कांग्रेस का प्रभारी बदले जाने पर सांसद ने चुटकी ली कि दुकान में अगर माल ही नहीं होगा तो गद्दी पर बैठने वाला बेचारा बेचेगा क्या। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले पर जांगड़ा ने कहा कि यूपी मे योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। वहां कानून व्यवस्था अच्छी है और ऐसी एक आध छुटपुट घटनाएं होना स्वाभाविक कर्म हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button