Breaking NewsGohanaPolitics

पी. एम. नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स की आधारशिला रखने के समारोह का लाइव प्रसारण बरोदा हलके के लिए बली ब्राह्मणान की कुश्ती अकादमी में हुआ

गोहाना :- 16 फरवरी : रेवाड़ी में बनने वाले देश के 22वें एम्स की पी. एम. नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखने के समारोह का प्रसारण बरोदा हलके के लिए लाइव टेलीकास्ट का प्रबंध बलि ब्राह्मणान गांव की कुश्ती अकादमी में हुआ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अध्यक्षता ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने की। वह पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में बरोदा हलके भाजपा के प्रत्याशी थे। मुख्य अतिथि सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक रहे। मंच संचालन कथूरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मलिक ने किया। प्रशासन की ओर से सोनीपत जिला परिषद के सी.ई.ओ. सुशील मलिक, बी.डी.पी.ओ. परमजीत रंगा और अंकुर कुमार पहुंचे। भाजपा के दिग्गजों में पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, प्रदेश मंत्री पं. उमेश शर्मा और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य प्रदीप सांगवान के साथ कुलदीप कौशिक, संदीप कौशिक, कुलदीप दुग्गल, शिव कुमार भावड़, अनूप कुंडू, जितेंद्र शर्मा, आशीष भनवाला, आजाद जागसी आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button