Breaking NewsGohanaPolitics

पी एम नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाईव प्रसारण योगेश्वर की अकादमी, हंसध्वनि ऑडिटोरियम में दिखाएंगे

 

गोहाना :-15 फरवरी: पी. एम. नरेंद्र मोदी के संबोधन का शुक्रवार को लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीनों पर दिखाया जाएगा। इस की व्यवस्था गोहाना हलके के साथ बरोदा हलके में भी की गई है। दोनों स्थलों पर भाजपा के एक-एक सांसद मौजूद रहेंगे। दोनों हलकों में हंसध्वनि ऑडिटोरियम और बलि गांव में स्थित योगेश्वर दत्त की कुश्ती अकादमी का सीधे प्रसारण के लिए चयन किया गया है।

पी. एम. नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रेवाड़ी में देश के 22वें एम्स का शिलान्यास करेंगे। इस शिलान्यास समारोह का विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लाइव टेलीकास्ट जनता को दिखाया जाएगा। इस के लिए संयोजक वे नेता रहेंगे जिन्होंने 2019 का विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा। लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना हलके में सीधा प्रसारण शहर में आदर्श नगर स्थित हंसध्वनि ऑडिटोरियम में प्रदर्शित होगा। संयोजक पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पहुंचेंगे।

बरोदा हलके में सीधा प्रसारण बलि ब्राह्मणान गांव में स्थित ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त की कुश्ती अकादमी में दिखाया जाएगा। संयोजक स्वयं योगेश्वर दत्त होंगे। उन्हें ही भाजपा ने पहले 2019, उसके बाद 2020 में उप चुनाव होने पर इस हलके से अपना प्रत्याशी बनाया था। मुख्य अतिथि सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button