Gohana

गोहाना के बिजली निगम के शिकायत केंद्र का छज्जा गिरा लाइन मैन का सिर फूटा

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में रेफर कर दिया।

फव्वारा चौक के पास नगर परिषद की दुकान में संचालित बिजली निगम के शिकायत केंद्र का गुरुवार को छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से लाइनमैन सुनील कुमार घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी को महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में रेफर कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए निगम ने दो शिकायत केंद्र बनाए हुए हैं। फव्वारा चौक के नजदीक बनाए गए शिकायत केंद्र की हालत जर्जर हो चुकी था। गुरुवार को तेज बारिश के चलते छज्जा टूट कर गिर गया। छज्जा टूटकर लाइनमैन सुनील कुमार के ऊपर गिर गया। लाइनमैन सुनील कुमार के सिर पर व अन्य जगह पर काफी चोटें आई है। बिजली कर्मी जसवंत ने बताया कि वह और सुनील शिकायत केंद्र पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान समता चौक के पास से बिजली खराब होने की शिकायत मिली। जब सुनील शिकायत पर जाने के लिए बाहर निकला तो छज्जा टूटकर गिर गया। छज्जा सिर पर गिरने से सुनील घायल हो गया। बिजली कर्मियों ने निगम से मांग की है कि उनके शिकायत केंद्र को दूसरी जगह पर स्थापित किया जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा से न हो।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button