भा.ज.पा. के किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री बनने पर सुनील वत्स को किया सम्मानित
गोहाना :-2 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी सोनीपत भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील वत्स को किसान मोर्चे का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। शुक्रवार को नए प्रदेश महामंत्री जब अंबेडकर चौक स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे,तब कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
सुनील वत्स गोहाना में गुढ़ा रोड पर स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं। उनका कार्यालय अंबेडकर चौक में है। सुनील वत्स पहले किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी और फिर मीडिया प्रभारी बनाए गए। वह मोर्चे के करनाल, रोहतक और रेवाड़ी जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं।
सुनील वत्स ने किसान मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बनाने के लिए सी. एम. मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल कौशिक, किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिके और राज्यसभा सांसद डी. पी. वत्स का आभार जताया।
किसान मोर्चे के नए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की अपेक्षाओं की कसौटी पर वह पूरे खरे उतरेंगे। उनके सम्मान समारोह में संदीप, महावीर, रणधीर, राजू, मोहन, फकीर चंद, हनुमान मलिक, मनजीत, सोनू, शिव कुमार भावड़, सावन आदि भी पहुंचे।



