Breaking NewsGohanaPolitics
महेंद्र चिड़ाना भाजपा के एस.सी. मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
गोहाना :- 2 फरवरी : बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के बड़े बेटे महेंद्र चिड़ाना को भारतीय जनता पार्टी ने एस. सी. मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रामफल चिड़ाना वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में बरोदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। महेंद्र चिड़ाना उनके दो बेटों में बड़े बेटे हैं।
अपनी नियुक्ति के लिए महेंद्र चिड़ाना ने सी. एम. मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, मोर्चे के प्रभारी कृष्ण बेदी और प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल जरायता के साथ सांसद संजय भाटिया और रमेश कौशिक आदि का आभार व्यक्त किया।
महेंद्र चिड़ाना ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पण और निष्ठा से निभाएंगे।



