गोहाना की पहली डी.सी.पी. भारती डबास तबदील

गोहाना :-2 फरवरी : सोनीपत में पुलिस आयुक्तालय बनने के बाद अस्तित्व में आए गोहाना पुलिस जिला की प्रथम डी.सी.पी. भारती डबास का तबादला हो गया। उनका स्थान रवींद्र तोमर लेंगे।
भारती डबास आई.पी.एस. अधिकारी हैं। उन्होंने गोहाना पुलिस जिला की डी.सी.पी. का पदभार दस महीने पहले 4 अप्रैल 2023 को ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में गोहाना क्षेत्र में पुलिस के आधारभूत ढांचे का व्यापक विस्तार हुआ तथा सुरक्षा की व्यवस्था अतिरिक्त चाक-चौबंद हुई।
भारती डबास गोहाना की डी.सी.पी. के साथ यहां की बेटी भी हैं। उनका मायका गोहाना के प्रमुख गांव बरोदा गांव में है। इस नाते से भारती डबास की पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने में व्यक्तिगत रूचि भी रही। भारती के ससुर लायक राम डबास आई.पी.एस. अधिकारी के तौर पर सोनीपत के एस.पी. भी रहे। भारती डबास के पति सुदीप डबास हैं। वह आई. आर. एस. अधिकारी हैं। इस समय उनकी नियुक्ति गुरुग्राम में है।
‘भारती डबास को रोहतक में सुनारिया में दोहरा दायित्व सौंपा गया है। जहां वह महिला पॅलिस बटालियन की कमांडेंट होंगी, वहीं सुनारिया में ही आई. आर. बी. की तीसरी बटालियन की कमांडेंट के पद की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास होगी। गोहाना में रवींद्र तोमर मधुबन से आएंगे। वहां वह एच. ए.पी. की 5वीं बटालियन के कमांडेंट हैं।
