गोहाना में आदर्श रसोई के संस्थापक की स्मृति में भंडारा, बांटे पौधे
गोहाना :-1 फरवरी : देश के विभिन्न प्रदेशों में आदर्श रसोई के संस्थापक स्व. राकेश भारद्वाज की 63वीं जयंती पर गुरुवार को राष्ट्रहित मंच द्वारा भंडारा लगाया गया तथा जयंती की संख्या के अनुरूप 63 पौधों का वितरण किया गया। राष्ट्रहित मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम गौड़ ने कहा कि एक सामाजिक व्यक्ति के तौर पर स्व. राकेश भारद्वाज ने जो कार्य देश हित और समाज कल्याण के लिए किए, वे अविस्मरणीय हैं। वह संघर्ष करने से कभी नहीं कतराए तथा उन्होंने देश के साथ समाज को नई दिशा दिखाई।
उनके अनुसार स्व. राकेश भारद्वाज ने दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आदर्श रसोई की संस्थापना की। भारद्वाज चाहते थे कि कोई भी भूखा न रहे। उन द्वारा प्रारंभ आदर्श रसोई में बड़ी संख्या में भूखे पेटों को भरपेट भोजन मिलता है। गौड़ ने घोषणा की कि सोनीपत जिले में भी शीघ्र आदर्श रसोई की स्थापना की जाएगी।
राकेश भारद्वाज की 63वीं जयंती पर राष्ट्रहित मंच ने उन्हें नमन किया। मंच ने न केवल भंडारा लगाया अपितु जयंती 63वीं होने पर 63 ही पौधे भी वितरित किए।
आयोजन में विशेष सहयोग महावीर शर्मा, श्रीभगवान, सत्य ठाकुर, मोनू गामड़ी, रवींद्र सैनी, जगदीश चहल, पारस शर्मा आदि का रहा।



