Breaking NewsEducationGohanaSocial

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में डिजिटल मार्केटिंग पर 5 दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट कार्यक्रम प्रारंभ

 

गोहाना :-1 फरवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के आई.पी. आर. सेल, सेंटर फॉर स्टार्टअप इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन तथा कॉमर्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल मार्केटिंग पर 5 दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट कार्यक्रम गुरुवार को प्रारंभ हो गया।

.मुख्य अतिथि वी.सी. प्रो. सुदेश रहीं। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग स्किल्स की अहमियत बताई । वी.सी. ने कहा कि युवा मस्तिष्क नायाब विचारों से भरपूर होते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी विचारअसंगत नहीं होता। जो विचार शुरू में छोटा लगे, आगे चलकर वही विचार बड़ा सिद्ध हो सकता है। वी.सी. ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य पर भी बल दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एम. एस. एम. ई. प्रशिक्षण केंद्र, भिवानी से रचना त्रिपाठी ने स्टार्टअप, इनोवेशन और स्किल इंडिया के बारे में बताया। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट मार्केटिंग की भी जानकारी दी। डिजिटल ओरा कंपनी के पुनीत शर्मा और शिव कुमार ने सर्च इंजन,डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग आदि के बारे में बताया।

कार्यशाला आयोजन सचिव आई.पी. आर. सेल के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद मलिक हैं। कोआर्डिनेटर कॉमर्स विभाग की अध्यक्षा डॉ भावना शर्मा हैं तथा कन्वीनर सेंटर फॉर स्टार्टअप इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन की नोडल अधिकारी अंशु भारद्वाज हैं।

इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button