Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने किया खुलासा-महिला एवं बाल विकास की एसोसिएशनें कर सकती हैं रैली

 

गोहाना :-1 फरवरी : महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को ले कर विभाग की तीनों एसोसिएशनों के संयुक्त बैनर तले शीघ्र एक राज्य स्तरीय रैली हो सकती है। यह जानकारी गुरुवार को हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मोर ने दी। उनके अनुसार यह रैली उनकी एसोसिएशन के साथ सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन और ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होगी।

प्रवीण मोर सब विभागों के कर्मचारियों द्वारा 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारी के लिए एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश दलाल ने किया। मोर के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को ले कर जनवरी के महीने में ही विभाग के निदेशक से दो बार मंत्रणा हो चुकी है तथा उन्होंने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया हैं। लेकिन कर्मचारी ठोस परिणाम चाहते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मिनिस्ट्रियल स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि रोहतक रैली को ले कर सर्व कर्मचारी महासंघ और हरियाणा कर्मचारी महासंघ एकजुट हो गए हैं। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर फौगाट रैली के संयोजक तथा हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा सह-संयोजक हैं।

ऑनलाइन बैठक में जिला अध्यक्षों में सोनीपत जिले के रमेश हुड्डा, भिवानी जिले के नरेश कुमार, पलवल जिले के जितेंद्र सिंह, चरखी दादरी जिले के प्रदीप कुमार, फरीदाबाद जिले की गीता रानी, सिरसा जिले के ओम प्रकाश, कुरुक्षेत्र जिले के रिंकू सैनी, महेंद्रगढ़ जिले के अमन कुमार, झज्जर जिले के संदीप कुमार आदि ने भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button