Breaking NewsGohanaPolitics

गोहाना के अवि नरवाल हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नियुक्त

गोहाना :-1 फरवरी :क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता अवि नरवाल हरियाणा युवा कांग्रेस के नए प्रदेश सचिव होंगे। उनकी नियुक्ति गुरुवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने की। अवि नरवाल का परिवार गोहाना में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उनके दादा स्व. डॉ. धर्मचंद नरवाल गोहाना शहर के प्रमुख चिकित्सक रहे हैं। अवि नरवाल के पापा डॉ. कपूर सिंह नरवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट डेलीगेट हैं। वह पहले वर्ष 2009 और उसके बाद वर्ष 2014 में बरोदा हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। स्वयं अवि नरवाल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनने से
पहले एन.एस.यू.आई. की हरियाणा इकाई में प्रदेश सचिव रह चुके हैं। युवा कांग्रेस के नए प्रदेश सचिव अवि नरवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
अवि नरवाल ने कहा कि हाईकमान ने जिन उम्मीदों से उनको नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button