गोहाना के छोटू राम चौक स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लीगल लिटरेसी प्रोग्राम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में निबन्ध लेखन में बीथल की नेहा प्रथम, पुरानी अनाज मंडी की रितु द्वितीय
गोहाना :-31 जनवरी बुधवार को शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लीगल लिटरेसी प्रोग्राम के अंतर्गत खंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें निबंध लेखन में बीधल गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नेहा प्रथम और पुरानी अनाज मंडी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रितु को द्वितीय घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि गोहाना शैक्षणिक खंड के बी. ई. ओ. अनिल श्योराण रहे। नोडल अधिकारी मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल रहे। संयोजन गौरव कपूर के साथ शीला, कांता और रविंद्र ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ.सोनी प्रसाद, राधेश, मीनू, पुष्पा, जसमेर और धर्मबीर रहे। स्लोगन राइटिंग में बलि ब्राह्मणान गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी प्रथम और रभड़ा गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कृष द्वितीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विष्णु प्रथम और पुरानी अनाज मंडी के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भारती द्वितीय रहे।
इसी तरह से वाद-विवाद प्रतियोगिता में गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोहित प्रथम रहे। पेंटिंग की प्रतियोगिता में गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जतिन प्रथम और बलि ब्राह्मणान गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अंशु द्वितीय रहे। काव्यपाठ में गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का देव प्रथम और पुरानी अनाज मंडी के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ईशवंती द्वितीय रहे। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दीपांशु प्रथम और बीधल गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की राधिका द्वितीय रहे।



