Breaking NewsEducationGohanaSocial

असर सर्वे 2023 की रिपोर्ट मोबाईल का 44 फीसदी प्रयोग सोशल मीडिया पर करते हैं बच्चे

गोहाना :-31 जनवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा प्रथम संस्था के सहयोग से “असर सर्वे 2023 की रिपोर्ट पर चर्चा “कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता एच.ओ.डी. डॉ मंजू पवार ने की। असर सर्वे के राज्य समन्वयक संदीप कुमार और सर्वे प्रशिक्षक अनिल कुमार भी पहुंचे। उन्होंने खुलासा किया कि 89 प्रतिशत बच्चों के घरों में स्मार्टफोन है। बच्चे मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत प्रयोग सोशल मीडिया पर करते हैं ।

संदीप कुमार के अनुसार यह पूरे देश में एकमात्र सर्वे है जो विभिन्न आयु वर्गों में शिक्षा का स्तर जानने के लिए होता है। विभिन्न विश्वविद्यालयों से वॉलिंटियर्स इस सर्वे में प्रतिभागिता करते हैं। उन्होंने असर सर्वेक्षण 2023 के बारे में बताया कि यह सर्वे हरियाणा के सिरसा जिले के 60 गांव में किया गया। इसमें 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1472 बच्चों का सर्वे किया गया। जिसके लिए 1200 घरों को शामिल किया गया। सर्वे में पाया गया कि 14 से 18 वर्ष के 10 प्रतिशत बच्चे किसी भी शिक्षण संस्था में दाखिल नहीं है। 14 से 18 वर्ष के 23 प्रतिशत बच्चे दूसरी कक्षा की पाठ्य सामग्री नहीं पढ़ पाए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने बताया कि पाठ्य सामग्री लड़कों की अपेक्षा लड़कियां ज्यादा अच्छे से पढ़ पाई जबकि मापन व वित्तीय संबंधी प्रश्नों का उत्तर लड़के ज्यादा अच्छे से दे पाए। कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर दौर का आयोजन किया गया। अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा के लिए शिक्षा कार्यक्रम में माता-पिता और शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि छात्राओं को पढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान कर सके। कार्यक्रम में डॉ. ज्ञान मेहरा, डॉ. दीपाली माथुर, लूसी, सोहन लाल आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button