Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के बड़ौता गांव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता सेव गर्ल चाइल्ड पर पोस्टर बनाने में अंकिता प्रथम
गोहाना :-31 जनवरी : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर बड़ौता गांव में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को सेव गर्ल चाइल्ड थीम पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी. ए. के द्वितीय वर्ष की छात्रा अंकिता रही। द्वितीय स्थान पर आशु और तृतीय स्थान पर सुमन रहीं।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्राध्यापक शान देवी ने की। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ.मुकेश श्योराण, अनिल बडगूजर, डॉ. अमित राठी और महक रहे । प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग डॉ. ज्योति, डॉ. कविता राठी और ज्योति रानी का रहा।



