Breaking NewsEducationGohanaSocial

वडनगर में प्रेरणा- एक अनुभवात्मक ज्ञान कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सोनीपत जिले के गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल के इकलौते छात्र तवीष सेठी माता-पिता सहित सम्मानित

 

गोहाना :-31 जनवरी : आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल के मानविकी संकाय के कक्षा 11 के छात्र तवीष सेठी को बुधवार को स्कूल में उनके माता-पिता सहित सम्मानित किया गया। तवीष को गुजरात के वडनगर से वापस लौटने पर सम्मानित किया गया।

वडनगर में 21 जनवरी से 27 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर का एक विशेष कार्यक्रम प्रेरणा- एक अनुभवात्मक ज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सोनीपत जिले से एकमात्र तौर से जिस छात्र ने जिले का प्रतिनिधित्व किया, वह सत्यानंद पब्लिक स्कूल के तवीष सेठी रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

यह कार्यक्रम भारत निर्माण, भारतीय विरासत और विकसित भारत के लिए समर्पित था। इस कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा बच्चों को शौर्य, साहस, परिश्रम, समर्थन, धैर्य, विनय, स्वाभिमान के साथ नवाचार जिज्ञासा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम से वापसी पर तवीष अत्यन्त रोमांचित प्रतीत हुए। उन्होंने कहा कि वडनगर के राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहा। बुधवार को स्कूल में प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने तवीष सेठी के साथ उनके पिता संजय सेठी और मां पायल सेठी का अभिनंदन करते हुए उनको सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button