गोहाना में 51 को रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ा, 10 लाख 19 हजार जुर्माना ठोका

गोहाना :-31 जनवरी : शहर में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम रात के समय भी विशेष छापेमारी अभियान चला रहा है। निगम की टीमों ने रात के समय छापेमारी कर जनवरी में 51 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने इन उपभोक्ताओं पर 10.19 लाखरुपए जुर्माना लगाया है। शहरी क्षेत्र में बिजली की चोरी रोकने के लिए निगम अधिकारी शहर में दिन के साथ-साथ रात के समय भी छापेमारी कर रहे हैं। विशेष छापेमारीअभियान के तहत अधिकारियों ने 51 उपभोकताओ को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा है। गोहाना सिटी सब-डिविजन के एसडीओ विकास सूर्यवंशी ने बताया कि शहरमें बिजली की चोरी रोकने के लिएनियमित रूप से छापेमारी की जा रहीहै। निगम की टीमें रात के समय भी छापेमारी कर रही हैं। बिजली की चोरी करते हुए पकड़े जाने पर भारी जुर्माना किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।



