Breaking NewsEducationGohanaSocial

बाल भारती विद्यापीठ में लायंस क्लब- गोहाना द्वारा आयोजित किया गया लायंस क्वेस्ट ; बी. एल. जोशी ने कहा- बच्चों के विकास के लिए खासियतों संग जानें कमियां भी

गोहाना :- 29 जनवरी : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह जरूरी है कि जहां आप उनकी खासियतों को जानें, वहीं साथ में कमियों की जानकारी भी हासिल करें। यह सलाह लायंस क्वेस्ट इंटरनेशनल ट्रेनर बी. एल. जोशी ने दी।

बी. एल. जोशी बाल भारती विद्यापीठ में लायंस क्लब- गोहाना द्वारा आयोजित लायंस क्वेस्ट के दूसरे दिन प्रतिभागी शिक्षकों से रू-ब-रू हो रहे थे। समापन सत्र में स्कूल के एम. डी. हरि प्रकाश गौड़ ने लायंस क्वेस्ट में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों में प्रमाणपत्र वितरित किए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संयुक्त अध्यक्षता लायंस क्लब – गोहाना के अध्यक्ष संदीप कालड़ा और स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने की। संयोजन लायंस क्वेस्ट के कोऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल सी. एल. कथूरिया  ने किया।

लायंस क्वेस्ट इंटरनेशनल ट्रेनर बी. एल. जोशी ने कहा कि कक्षा में पहले बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करें। आत्मविश्वास होने पर ही बच्चे बेहतर तरीके से हर विषय को समझ सकेंगे। बच्चों को यह अहसास करवाना बेहद जरूरी है कि उनके सच्चे हितैषी उनके शिक्षक और माता-पिता ही हैं। लायंस क्वेस्ट के आयोजन में विशेष सहयोग राजेश भाटिया, दिनेश राजपाल, सुरेश गिरधर, दिव्या राजपाल, मंजू कथूरिया आदि का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button