Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के JLN स्कूल में दिखाया पी.एम. की परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण
गोहाना :- 29 जनवरी : गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में पी.एम. की परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण दिखाने का प्रबंध स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सुरत शर्मा के साथ सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने किया। पी. एम. की हलकी-फुलकी मजाकिया बातों पर बच्चों ने खूब ठहाके भी लगाए। डॉ. सचिन शर्मा के अनुसार पी. एम. किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाने के लिए प्रेरित किया।



