Breaking NewsEducationGohanaPolitics
गोहाना के गीता विद्या मंदिर में दिखाया गया पी. एम. की परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण
गोहाना :-29 जनवरी : सोमवार को पी. एम. नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा का सीधा प्रसारण गीता विद्या मंदिर में दिखाया गया। बच्चों और अध्यापकों को यह प्रसारण दिखाने के लिए बड़ी स्कीनों की व्यवस्था की गई।
गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में यह प्रसारण स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में देखा गया। मार्गदर्शन स्कूल के अध्यक्ष परमानंद लोहिया और मैनेजर सुरेंद्र गर्ग का रहा। प्रिंसिपल अश्विनी कुमार के अनुसार परीक्षा पर चर्चा में पी. एम. ने खानपान, नींद, खेल,पढ़ाई और मोबाइल के प्रयोग में संतुलन साधने पर बल दिया।



