Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के टैक्स बार एसोसेसशन की मांग : मुख्य चौकों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे

गोहाना :- 29 जनवरी : गोहाना शहर के सब प्रमुख चौकों में अविलंब सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाए जाएं। सोमवार को यह मांग गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन ने की। यह मांग टैक्स बार की बैठक में 21 जनवरी को लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात के सिलसिले में की गई। बैठक में वारदात के विरोध मंगलवार को हो रहे गोहाना बंद का भी समर्थन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मबीर लठवाल ने की। लठवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग का टैक्स सरकार की आय का मुख्य स्रोत है। व्यापारियों का देश के निर्माण में अहम योगदान है। व्यापारी जिस टैक्स का भुगतान करते हैं, उसी से देश के विकास की परियोजनाएं साकार होती हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कर्मबीर लठवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार से केवल एक ही मांग करता है और वह मांग है अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने की। इसके लिए गोहाना के प्रमुख चौकों पर बिना किसी देरी के सी.सी.टी.वी. कैमरे तुरंत लगाए जाने चाहिएं। ये कैमरे लगने से अपराध पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा। इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता, अंकित गक्खड़, नितिन गोयल, प्रभात जैन, मनदीप सैनी, आशीष बंसल, नवीन गर्ग, हिमांशु रंग आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button