Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत के युवक को अपनी गर्ल फ्रेंड के पास हथियारों के साथ वीडियो भेजना पड़ा महंगा ; लड़की ने सोनीपत पुलिस को भेजे वीडियो, युवक पर केस दर्ज

सोनीपत :- 29 जनवरी : हरियाणा के सोनीपत के एक युवक को अपनी गर्ल फ्रेंड के पास हथियारों के साथ वीडियो भेजना महंगा पड़ गया। लड़की ने मनमुटाव के बाद इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। उसका आरोप है कि युवक सोशल मीडिया पर अवैध हथियार रखने व इनको चलाने के वीडियो पोस्ट करता है। लड़की ने पुलिस को इससे जुड़ी कुछ वीडियो भी पेश की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह चंडीगढ़ के समीप जिरकपुर में C टावर डकौली की रहने वाली है। जुलाई 2022 में उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर नीरज निवासी कामी जिला सोनीपत के साथ हुई थी। उसने बताया कि नीरज की इंस्टाग्राम आईडी NEERAJ NAINO7 के नाम से थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

युवती ने बताया कि नीरज कई बार इंस्टाग्राम पर अवैध हथियारों को चलाने के व अवैध हथियार अपने पास रखने के वीडियो व फोटोग्राफ उसके पास भेजता था। इसके कुछ फोटो व वीडियो एक पैन ड्राइव में डालकर पेश कर रही हूं। इसके साथ ही युवती ने 65बी सर्टिफिकेट भी दिया है।

युवती ने कहा कि वीडियो व फोटो में जो हथियार हैं, वह नीरज के नहीं है। यह कई बार इनके वीडियो अपने वॉट्सऐप पर भी लगाता था। पुलिस को जो वीडियो दिए गए हैं, वे जून 2023 के हैं। युवती ने पुलिस से अनुरोध किया कि नीरज के खिलाफ अवैध हथियार रखने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

सोनीपत सदर थाना के IO जोगेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने लड़की की शिकायत पर नीरज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,54,59 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। नीरज को मामले में जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button