Breaking NewsGohanaSocial

जय गुरुदेव संस्था ने निकाली गोहाना में शाकाहार-नशामुक्ति जागरूक रैली

गोहाना :-28 जनवरी : जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था द्वारा रविवार को शाकाहार-नशा मुक्ति रैली निकाली गई। यह रैली गोहाना-महम मार्ग पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन से प्रारंभ हुई तथा नगर की परिक्रमा करते हुए खेड़ी दमकन गांव में पूर्णे हुई।

शाकाहार और नशा मुक्ति को समर्पित इस रैली को जीवन जागरण धर्मयात्रा का नाम दिया गया। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व टैक्स एडवोकेट बलराज राठी ने किया। वह संस्था की हरियाणा की 5 सदस्यों की कमेटी के एक सदस्य हैं जागरूकता रैली पुराने बस स्टैंड, नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी, काठ मंडी, बरोदा रोड, महम रोड, सेक्टर 7, अंबेडकर चौक, भगवान परशुराम चौक और सोनीपत रोड से गुजरते हुए खेड़ी दमकन गांव में पहुंची।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस शाकाहार-नशा मुक्ति रैली का विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह  आर्य, गोहाना अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सहरावत, पक्का आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश पन्नू, सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी आदि ने भी किया। रैली में साहिल राठी, नरेश देशवाल, भोपाल भनवाला, धर्मपाल नगर, दयानंद सैनी, रोहतास कश्यप, भानमति मलिक, ज्योति राठी, रोशनी देवी, सीमा देवी आदि ने भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button