Breaking NewsGohanaSocial

आजाद सिंह दांगी को सामाजिक संगठनों ने किया विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित

गोहाना :-28 जनवरी : शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित खटीक धर्मशाला में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के तत्वाधान में सामाजिक संगठनों ने इस मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी को विश्वकर्मा रत्न से सम्मानित किया। विभिन्न संगठनों की ओर से पगड़ी और शाल भेंट किए गए।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता पुलिस भर्ती बोर्ड के पूर्व सदस्य बलराज उर्फ बल्ले रोहतक ने की । सानिध्य अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल पांचाल यमुनानगर, विश्वकर्मा विराट संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी. बी. भंवरा रोहतक का रहा। संयोजन प्रातः मेजबान मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सैनी समाज की ओर से रामेश्वर सैनी, चमार महासभा की ओर से धर्मवीर मदीना, धानक सभा की ओर से रामकुमार माहरा, वाल्मीकि समाज की तरफ से अनिल वाल्मीकि, जाट समाज की तरफ से धर्मपाल मलिक, ब्राह्मण समाज की तरफ सुभाष शर्मा, जांगड़ा समाज की तरफ से रामपाल जांगड़ा, कश्यप समाज की तरफ से राजपाल कश्यप ने सम्मानित किया। प्रजापति समाज की तरफ से नरेश प्रजापति, स्वर्णकार समाज की तरफ से सुभाष वर्मा, जोगी समाज की तरफ से जगबीर जोगी, बैरागी समाज की तरफ से संजीव स्वामी ने पगड़ियों और शालों से आजाद सिंह दांगी को लाद दिया। मंच का संचालन तरुण राजपाल ने किया। इस अवसर पर शरण दास कटारिया करनाल, मनोज पटवा खरखौदा अतर सिंह पांचाल जींद, जगदीश पांचाल रोहतक, कुलदीप केडी पानीपत, गुलाब पांचाल घरौंडा, हुकमचंद पांचाल दिल्ली, डॉ राजेश कुमार यमुनानगर, गोवर्धन विश्वकर्मा कुरुक्षेत्र, रमेश पांचाल उचाना से पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button