Breaking NewsGohanaPolitics

नायब सिंह सैनी का गोहाना में होने वाला अभिनंदन समारोह स्थगित, अब होगा 6 को

गोहाना :-28 जनवरी : हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का 30 जनवरी को गोहाना में होने वाला अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया है।

समारोह की नई तिथि रविवार को सोनीपत भाजपा के नए जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने घोषित की। उनके अनुसार अब यह सम्मान समारोह 6 फरवरी को होगा।

जसबीर दोदवा सम्मान समारोह के संयोजक और भाजपा के जिला महामंत्री परमवीर सैनी के साथ सरकारी विश्रामगृह पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के अनुसार अभिनंदन समारोह मंगलवार को होना था। पर इसी दिन प्रदेश भर में इलेक्शन कैंपेन कार्यालयों का उद्घाटन होना है। यह उद्घाटन सी. एम. मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को करना है। इस के चलते वह गोहाना नहीं आ सकेंगे। इससे सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के अनुसार नायब सिंह सैनी के सम्मान समारोह की नई तिथि साथ में तय कर दी गई है। यह तारीख 6 फरवरी की है। सम्मान समारोह सबह 11 बजे गोहाना में पानीपत रोड पर स्थित महादेव गार्डेन में होगा। इस समारोह में सांसद रमेश कौशिक, राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली और गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी सहित जिले के सब प्रमुख भाजपा दिग्गज पहुंचेगे।

इस अवसर पर बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, वरिष्ठ नेता डॉ. धर्मबीर सिंह नांदल, बलराम कौशिक आदि भी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने पत्रकार वार्ता के बाद गोहाना हलके और बरोदा हलके की कार्यकर्ता सभा भी की जिसमें कार्यकर्ताओं की नायब सिंह सैनी के सम्मान समारोह के लिए ड्यूटियां लगाई गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button