साइंस और अंग्रेजी के ओलिम्पियाड में छाया गोहाना का जे.एल.एन. स्कूल
गोहाना :-27 जनवरी : साइंस और अंग्रेजी विषयों के ओलंपियाड में शहर के गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल छा गया। इस स्कल के विद्यार्थियों ने दोनों विषयों में शानदार सफलता हासिल की। विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मार्गदर्शन मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया। अध्यक्षता एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ सचिन शर्मा द्वारा की गई। संयोजन सह निर्देशक राजकुमार जांगड़ा और वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा द्वारा ने किया। साइंस ओलंपियाड में कक्षा 6 से राम शर्मा, तन्वी, कौशल और इशिका, कक्षा 7 से मन्नत, कक्षा 8 से तनिष्का, सोनाक्षी और प्राची, कक्षा 9 से कसमिता, कक्षा 10 से अंशु, कक्षा से 11 वरुण और कक्षा 12 से तनु, रिश्ता और दीपांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 12 से राजीव शर्मा, साक्षी और वर्षा, कक्षा 11 से प्रिया, कक्षा 10 से निशा और कक्षा 6 से राम शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया इस अवसर पर अंग्रेजी के पी.जी.टी सुखबीर और बायोलॉजी की पी.जी.टी नीतू शर्मा को भी सम्मानित किया गया।



