Breaking NewsEducationGohanaSocial

लायंस क्लब-गोहाना द्वारा बाल भारती विद्यापीठ में आयोजित लायंस क्वेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम में पाठ्यक्रम के साथ-साथ पाठ्येतर क्रियाओं भी करवाने पर बल

गोहाना :-27 जनवरी शनिवार को लायंस क्लब-गोहाना द्वारा बाल भारती विद्यापीठ में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में लायंस क्वेस्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ जिसमें पुणे से लायंस क्वेस्ट इंटरनेशनल ट्रेनर बी.एल. जोशी पहुंचे। दिल्ली से विनोद शर्मा आए ।

अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सुमन कौशिक ने की और समन्वय सी. एल. कथूरिया ने किया। 2 दिन के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 50 शिक्षक भाग ले रहे हैं। क्वेस्ट प्रोग्राम में बी. एल. जोशी ने पाठ्यक्रम के साथ-साथ पाठ्येतर क्रियाओं भी करवाने पर बल दिया। जोशी ने छात्रों की मन-मस्तिष्क की क्षमताओं के अनुरूप शैक्षणिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुसार इससे छात्रों में स्मरण शक्ति, निर्णय शक्ति बौद्धिक शक्ति और व्यावहारिक शक्ति का भी विकास होगा। उन्होंने सकारात्मक वातावरण तैयार कर कहानी के माध्यम से अपना पाठन कार्य करने के लिए सुझाव दिया

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जोशी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर 500 से अधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम कर चुके हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आ रही विभिन्न चुनौतियां का सामना करने के लिए टीचर्स को स्वयं को तैयार करने का आह्वान भी किया है इस अवसर पर सतीश जाले, सुरेश गिरधर, मंजू कथूरिया, संदीप कालड़ा, राजेश भाटिया आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button