जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका प्रथम
गोहाना :-25 जनवरी : शहर में मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा राधिका प्रथम रही। कक्षा 8 की छात्रा अंशिका द्वितीय, इसी कक्षा की डिंपी तृतीय रही। कक्षा 7 की संतोषी और जतिन, कक्षा 6 की शगुन की पेंटिंग भी उत्कृष्ट रहीं।
सानिध्य स्कूल के मैनेजर वीरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू जैन का रहा। अध्यक्षता प्रिंसिपल के. एल. दरेजा ने की। दरेजा ने कहा कि एक वोट की भी कीमत होती है। सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लोकतंत्र के पर्व में शहरों में नगर पालिकाओं, गांवों में पंचायतों के साथ विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होते हैं। जिन भी युवाओं की उम्र 18 साल हो चुकी है, उन सब को अपना नया वोट बनवा लेना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षक जय किशन, दलबीर सिंह, राजबीर सिंह, मुकेश कालड़ा, मोहित कुमार, शिक्षिका अनिता, कौशल्या, प्रियंका, सोमा, शशि, मोनिका आदि भी मौजूद रहे।



