AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

गोहाना में उपभोक्ता निगम अधिकारियों को अपने घरों के पास नहीं लगाने दे रहे खंभें

गोहाना :- शहर के मेन बाजार और कई कॉलोनियों की गलियों में बिजली की तारों की ऊंचाई कम है। निगमकर्मचारियों ने बिजली की तारों को घरों की दीवार पर कील और छज्जों के साथ बांधा हुआ है। तारों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उपभोक्ता निगम अधिकारियों को अपने घरों के पास खंभे नहीं लगाने दे रहे हैं। इसके चलते तारों की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य सिरे नहीं चढ़ रहा है।

तारों की ऊंचाई कम होने के कारण हादसा होने का डर बना रहता है।शहर में मेन बाजार अधिक भीड़वाला क्षेत्र है। बाजार में कई गलियों में आवश्यकतानुसार खंभे नहीं लगे हुएहैं। इसके चलते बिजली की तारों की ऊंचाई कम रह गई है। यह स्थिति शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में भी बनी हुई है। गलियों की चौड़ाई कम होने के कारण उपभोक्ता खंभे नहीं लगाने दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपभोक्ताओं का कहना है कि खंभे लगाने के बार गली में आने-जाने का स्थान कम होजाएगा। इससे उनके वाहन गलियों से नहीं गुजर सकेंगे। खंभों की संख्या कम होने के कारण निगमकर्मियों ने बिजली की तारों को दीवारों में लोहे के एंगल लगाकर बांधा हुआ है। वहीं कई स्थानों पर तारों को घरों के छज्जों पर बांधा हुआ है ताकि गलियों में कम ऊंचाई के कारण किसी प्रकार का हादसा न हो।

^शहर में बिजली की तारों की ऊंचाई बढ़ाने की योजना है। इसके लिए गलियों में जरूरत के अनुसार खंभे लगाए जाने हैं। खंभे लगाने के लिए उपभोक्ता  स्थान नहीं दे रहे हैं।उपभोक्ता गलियों में भी अपने घर के नजदीक खंभा होने का विरोध कर रहे है । तारों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए खंभा लगाना अनिवार्य है। इस संबंध में उपभोक्ताओं से बातचीत कर खंभे लगाने  का कार्य किया जाएगा। -विकास सूर्यवंशी, एसडीओ,बिजली निगम, गोहाना।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button