Breaking NewsCrimeGohana
मुंडलाना गांव की गौशाला की चारदीवारी तोड़ कर ट्रैक्टर चोरी
गोहाना :-24 जनवरी : मुंडलाना स्थित श्री कृष्ण वासुदेव गौशाला से चोर चारदीवारी तोड़कर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। इसको लेकर गौशाला के अध्यक्ष ने गोहाना सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जवाहरा गांव निवासी जय भगवान ने पुलिस को बताया कि वह मुंडलाना में श्री कृष्ण वासुदेव गोशाला के अध्यक्ष हैं। वह हर गौशाला में सेवादारों को छोड़कर घर चले जाते हैं। सोमवार की शाम को 6 बजे वह घर चले गए थे।
जयभगवान जवाहरा का कहना है कि मंगलवार सुबह गौशाला पहुंचे तो पीछे वाले गेट की बेल टूटी हुई मिली। गौशाला का ट्रैक्टर चोरी हुआ मिला और पीछे से चारदीवारी भी टूटी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



