AdministrationBreaking NewsGohana
गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन ने दरियापुर बस्ती में जर्जर हो चुकी गली का नारियल फोड़ कर किया शिलान्यास
गोहाना :-24 जनवरी : नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी बुधवार को वार्ड नंबर 10 में पानीपत रोड पर स्थित दरियापुर बस्ती में पहुंची तथा वहां जर्जर हो चुकी गली का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। नवनिर्माण पर 9 लाख रुपए खर्च होंगे। अध्यक्षता मेजबान वार्ड की नगर पार्षद सुमन सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि नगर पार्षद जतीश कपूर, राजेश उर्फ सोनू चौहान और नरेंद्र कुमार रहे।
