गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में पी.एम. के. बी. वाई. के चौथे चरण में योग, क्रोशिए का दिया प्रशिक्षण
गोहाना :-23 जनवरी: आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पी.एम.के.वी.वाई.) के चौथे चरण में योग और क्रोशिए का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा का रहा। क्रोशिए का प्रशिक्षण जया विरोधिया ने दिया। योग का प्रशिक्षण योग शिक्षक विनी गर्ग ने दिया। दोनों प्रशिक्षकों ने बच्चों को अपने-अपने विषय की व्यापक जानकारी मुहैया करवाई तथा उपयोगी टिप्स दिए। जया विरोधिया और विनी गर्ग ने प्रशिक्षण बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर अक्षय और प्रिया का विशेष सहयोग रहा।
प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने कहा कि स्कूल का प्रयास है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण प्रदान किए जाएं जो उनके रोजमर्रा के जीवन में बेहद उपयोगी साबित हों तथा स्वरोजगार उन्मुखी भी हों।



