Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के थरेजा परिवार की चौथी नेत्रदाता बनीं विशन देवी

गोहाना :-23 जनवरी : शहर के प्रतिष्ठित थरेजा परिवार की मुखिया विशन देवी (78) का मंगलवार तड़के स्वर्गवास हो गया। रक्तदान – नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने उनका नेत्रदान करवाया। वह 995वीं नेत्रदाता बनीं। उनसे पहले इस परिवार में तीन नेत्रदान और हो चुके हैं।

विशन देवी थरेजा के पति स्व. गंगाधर थरेजा लंबे समय तक गोहाना हलवाई यूनियन के अध्यक्ष रहे। विशन देवी के निधन के बाद उनके नेत्रदान की पहल उनके बेटे-बहू श्याम थरेजा और नीलम थरेजा, सुरेश थरेजा और ईशा थरेजा,शीतल थरेजा पत्नी स्व. महेंद्र थरेजा, राजेश थरेजा और अंजू थरेजा के साथ बेटी सुनीता पत्नी स्व. नरेश चौधरी ने की। थरेजा परिवार की ओर से आहुति से नेत्रदान का आग्रह वेद प्रकाश मेहता ने किया। वह मृतका के भाई हैं। वह लगातार दो बार नगर पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नेत्र ग्रहण करने के लिए दरियागंज, दिल्ली से श्रॉफ आई सेंटर की टीम पहुंची। टीम का नेतृत्व टेक्नीशियन आर. डी. शर्मा ने किया। आहुति की टीम बंटी हंस, बंटी निरंकारी और मनोज दुरेजा पर आधारित थी। थरेजा परिवार में इससे पहले स्व. विशन देवी के पति गंगाधर थरेजा, उनके बेटे महेंद्र थरेजा और दामाद नरेश चौधरी के नेत्र अमर हो चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button