जे.सी.आई. ने गोहाना में निकाली शोभायात्रा, पार्क में की दीपमाला
गोहाना :-23 जनवरी : जे. सी. आई. – गोहाना स्टार ने अयोध्या में भगवान रामलला के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में अंबेडकर चौक से शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क तक शोभायात्रा आयोजित की। बाद में इस संगठन के महिला सेल जेसरिट विंग द्वारा दीपमाला की गई।
शोभायात्रा को हरी झंडी नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने दिखाई। परियोजना निदेशक सुनील राजपाल, मुकेश देवगन, हैप्पी ग्रोवर और विनोद शर्मा रहे। मार्गदर्शन नीरज मेहता, धर्मेंद्र वसूजा, सुशील मेहता, सन्नी ठकराल, रजत मक्कड़, साजने कपूर और पंकज कटारिया ने किया।
शोभायात्रा में कमल अरोड़ा, मोहित मेहता, वीरेंद्र सिंह, मनोज सरदाना, हर्ष सिंधवानी, अनिल मेहता, चंद्रमोहन मल्होत्रा, राजन मल्होत्रा, मनोज ठकराल, जगदीश वधवा, जतीश कपूर, रिंकू चावला, हिमोश रंग, आजाद सिंह मलिक, जितेंद्र वर्मा, सचिन बंसल, विशाल गोयल, शैंटी बावा आदि भी सम्मिलित हुए।
शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में हुए दीपमाला की परियोजना निदेशक वैशाली बत्रा, ममता मेहता, एकता गोयल, नमिता मेहता, दिव्या ग्रोवर, कविता कटारिया, अनिता देवगन और लीना ठकराल रहीं। अध्यक्षता राखी कपूर के साथ रवि बत्रा ने की।
दीपमाला में प्रमुख प्रतिभागी महिलाएं रिचा अरोड़ा, संजो सिंह, शालू सरदाना, श्वेता सिंधवानी, अनु मेहता, भगवती राजपाल, बिंदु मल्होत्रा, ललिता ठकराल, मीनाक्षी चावला, ममता वधवा, मीनू ठकराल, नीरू शर्मा, निकिता बंसल, पूजा राजपाल, तनु राजपाल, प्रिया मक्कड़, राखी बत्रा, सोनू मनचंदा, नीरू वसूजा आदि रहीं।


