गोहाना के मदीना गांव में बारात में बंदूक से चली गोली से आई.टी.आई. का छात्र जख्मी
गोहाना :- 22 जनवरी: रोहतक के गांव बलंभा से गांव मदीना में आई बारात में डोगा बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे बारात में आए आई. टी. आई. के छात्र के मुंह पर लगे और वह घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बारात में दूल्हा फेरों की रस्म के लिए दुल्हन के घर की.तरफ जा रहा था और बाराती नाच रहे थे। छात्र को गोली लगने से हडकंप मच गया।
गांव बलंभा का संदीप अपने गांव के संदीप की बारात में 18 जनवरी को गांव मदीना में आया था। इसी दौरान मदीना में दूल्हे को फेरों के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में बाराती नाचे रहे थे और खुशी का माहौल था। इसी बीच गोली चल गई और संदीप के मुंह पर छर्रे लगे और वह घायल हो गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। संदीप महम स्थित आई. टी. आई. का छात्र है। उसे लहूलुहान हालत में पी.जी.आई. रोहतक ले जाया गया। उस समय जब पुलिस बयान लेने गई तो वह अनफिट था। अब चिकित्सक द्वारा फिट फार स्टेटमेंट दिए जाने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
उसने पुलिस को बताया कि दूल्हे अजय का पिता दलबीर बारात में डोगा बंदूक लेकर खड़ा था और अचानक गोली चल गई। उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं। होश में आने पर वह पी.जी.आई. रोहतक में मिला। संदीप की शिकायत पर दलबीर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।



