Breaking NewsGohanaReligionSocial
बरोदा गांव में महिलाओं ने निकाली अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के गर्भगृह में राम लला के प्रतिमा से पूजित अक्षतों की मंगल कलश यात्रा
गोहाना :-21 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे की सोनीपत जिला अध्यक्ष सोनिया मोर के नेतृत्व में रविवार को बरोदा गांव में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मंगल कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
सोनिया मोर भाजपा किसान मोर्चे की जिला अध्यक्ष के साथ बरोदा हलके की पी.एम.के मन की बात कार्यक्रम की संयोजक भी हैं। मंगल कलश यात्रा की प्रतिभागी महिलाएं अपने सिरों पर जो मंगल कलश धारण किए हुए थीं, उन कलशों में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के गर्भगृह में राम लला के प्रतिमा से पूजित अक्षत थे। गांव राम मय हो गया तथा भगवान राम और सीता की झांकी भी निकाली गई। इस अवसर पर सरपंच वजीर सिंह, जसबीर सिंह, सूबेदार मेहर सिंह, सतबीर सिंह, दयाचंद, जय सिंह खासा, सुरेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।


