Breaking NewsGohanaSocial

डॉ. जितेंद्र मलिक होंगे गोहाना की द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के नए महासचिव

गोहाना :-21 जनवरी : द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के नए महासचिव डॉ. जितेंद्र मलिक होंगे। उनकी नियुक्ति रविवार को सर्वसम्मति से उस बैठक में की गई जिस की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मान ने की। बैठक में द्वारका कॉलोनी की समस्याओं पर भी विचार हुआ। बैठक का संयोजन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरभान गुलिया, सह-सचिव साहब सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष कुलदीप खासा, प्रवक्ता डॉ. सुरेश सैनी, सलाहकार डॉ भीम सिंह और मास्टर हरि किशन ने किया। संचालन एसोसिएशन के रणबीर सिंह नासिर का रहा। बैठक के प्रारंभ में दिवंगत महासचिव महेंद्र खासा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नगर परिषद से मांग की गई कि वह द्वारका कॉलोनी की ऊबड़-खाबड गलियों को पक्का करवाए। इस के लिए चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी को गलियों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया। साथ में स्ट्रीट लाइट और सीवरेज व्यवस्थाओं में सुधार, सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद करने आदि की मांग भी की गई।

इस अवसर पर सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक, एस.डी.ओ. रजित मलिक के साथ देवराज फौजी, डॉ. रमेश दलाल, देवेंद्र जांगड़ा, रविंद्र खासा, बिजेंद्र खासा, जितेंद्र मलिक, सूरज शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button