Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना की जलेबी के लिए मशहूर लाला मातूराम की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, दूधिया जख्मी

गोहाना :- 21 जनवरी रविवार को दिनदहाड़े शहर की महिला थाना के निकट तीन बदमाशों ने जलेबियों के लिए देश-प्रदेश में मशहूर मातूराम राजेंद्र कुमार की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की। यहां देधिया गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने जोते समय पुरानी अनाज मंडी में भी फायरिंग की। दोनों जगह लगभग 42 गोलियां चलाई गई। शहर में मातूराम के यहां से दो करोड़ की रंगदारी मांगने की चर्चा है लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। शहर में महिला थाना से कुछ दूरी पर स्थित शिव चौक के सामने नीरज गुप्ता और उनके भाई रमन गुप्ता मातूराम राजेंद्र कुमार के नाम से मिठाई की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह पौने ग्यारह बजे तीन बदमाश बाइक पर शिव चौक के पास पहुंचे। बदमाशों ने नकाब पहन रखने थे और पिस्तौल निकालकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हवाई फायर करने के साथ दुकान पर भी गोलियां चलाई गई। कई गोलियां दुकान के बाहर रखे काउंटरों और शीशे में लगी। उसी समय दूध की सप्लाई देना आया गांव माहरा का बिजेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। दुकानदारों और कारिंदों ने काउंटरों की आड़ में छिपकर जान बचाई। चर्चा है कि एक बदमाश ने काउंटर के निकट पर्ची फेंकी जिसमें दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। बदमाशों ने यहां से जाते समय अग्रसेन चौक से थोड़ा आगे भी फायरिंग की। दोनों जगह 42 राउंड गोलियां चलाई गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बताया गया है कि दोपहर लगभग सवा दो बजे रमन गुप्ता के वाट्सएप नंबर पर काले बदमाश ने दोबारा काल की। शहर में दुकानदार से रंगदारी मांगने की चर्चा है लेकिन पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने रंगदारी से इंकार किया। उनके अनुसार आरोपियों को दबोचने के लिए 8 टीमें बना दी गई हैं।

दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने मातूराम हलवाई की दुकान पर बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े फायरिंग करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने पर गंभीर चिंता प्रकट की और पुलिस प्रशासन से तुरंत प्रभाव से अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button