Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में जलेबी के लिए मशहूर लाला मातु राम हलवाई की दुकान पर चलाई गोलियाँ, एक घायल, पर्चा फेंक मांगी 2 करोड़ की फिरौती

गोहाना :- 21 जनवरी : हरियाणा में सोनीपत के गोहाना में रविवार सुबह बदमाशों ने हलवाई की दुकान पर हमला कर दिया। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने फेमस मातू राम जलेबी वाले की दुकान पर 40 राउंड फायरिंग की। इससे दुकान पर दूध देने आया व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।

मौके पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के खोल मिले हैं। फायरिंग के बाद बदमाश दुकान में 2 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए पर्चा भी फेंक गए। जिसमें लिखा है कि 2 करोड़ रुपए तैयार कर ले। नहीं तो कोई दुकान चलाने वाला नहीं रहेगा। पर्ची में भाऊ गैंग के नीरज फरीदपुर, भाऊ रिटोली और काला खर्मपुरिया तीनों के नाम लिखे गए हैं।

शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक सवार बदमाश शहर की तरफ से आए थे और पुरानी मंडी की तरफ फरार हुए हैं।

मातू राम हलवाई की दुकान पुरानी मंडी के पास शिव चौक पर है। महिला थाना यहां से 100 कदम दूर है।

जानकारी अनुसार गोहाना में पुरानी अनाज मंडी के पास मातू राम हलवाई की दुकान है। रविवार को यहां आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। हलवाई जलेबी व अन्य मिठाई बना रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

मौके पर हड़कंप मच गया। इसके मालिक और अन्य कारिंदे छिप गए। इसी बीच दुकान पर पहुंचा दूधिया गोली लगने से घायल हो गया। माहरा गांव के बिजेंद्र को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मालिक बोले- बदमाशों ने आते ही गोली चलाई
दुकान के मालिक नीरज ने बताया कि हम सुबह काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए। गोलियां चलानी शुरू कर दी। दूध वाले विजेंद्र को गोली लगी है। मौके से एक पर्ची मिली है। जो कि पुलिस वालों के पास है। चारों तरफ गोलियों के खोल बिखरे हुए हैं।

कर्मचारी बोला- बाइक पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी
मातू राम हलवाई की दुकान पर काम करने वाले संदीप ने बताया कि बदमाश बाइक से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक साथ 15-20 फायर हुए। गोली चलते ही हम तो छुप गए थे। यहां पर्ची फेंककर गए हैं। फायर हमारी तरफ किए गए। शीशा तोड़ दिया, गेट में भी गोली लगी हैं।

महिला थाने के पास वारदात
गोहाना में मातू हलवाई की दुकान महिला थाना के पास है। सिटी थाना व सदर थाना भी करीब आधा किलोमीटर दूर हैं। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं था ओर उन्होंने दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से भाग गए। पुलिस को दुकान के पास से गोलियों के 30 से ज्यादा खोल मिले हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं।

5 साल पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी
गोलियां चलाने के बाद बदमाश दुकान पर एक पर्चा फेंक गया है। इसमें दुकान के मालिक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। पांच साल पहले भी इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। इसमें बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। दोबारा वारदात से पूरे गोहाना में दहशत का माहौल है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button