Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बरोदा थाना के जागसी गांव में तीन किसानों के खेतों से पानी की मोटरें चोरी

 

गोहाना :-20 जनवरी: बरोदा थाने के जागसी गांव में एक ही रात में तीन किसानों के खेतों से पानी की मोटरें चोरी हो गई। एक पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।

सुशील कुमार पुत्र गोपी राम जागसी गांव का निवासी है। वह इसी गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 16 जनवरी की शाम को जब वह खेत से घर आया, तब पानी की मोटर को सही-सलामत छोड़ कर आया था। लेकिन 17 जनवरी की सुबह जब खेत में वापस गया, तब पानी की मोटर अपनी जगह नहीं थी तथा वह चोरी हो चुकी थी

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुशील का कहना है कि उस के खेत के दो पड़ोसियों के खेतों से भी समान रात को पानी की मोटरें चुरा ली गई। यह चोरी सतीश पुत्र बलबीर सिंह और राजेंद्र पुत्र बलवान सिंह के खेतों में हुई। 3 दिन से पीड़ित किसान अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग न लगने पर अब पुलिस से संपर्क किया। चौरी का संदेह कुलदीप उर्फ टोनी पुत्र चांद निवासी जागसी पर व्यक्त किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button