गोहाना में इंग्लिश मीडियम के टीचर्स के लिए लायंस क्लब लगाएगा वर्कशॉप
गोहाना :-20 जनवरी : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 – ए 2 हरियाणा में पहली बार किसी स्कूल में इंग्लिश टीचर्स के लिए दो दिन की ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित करने जा रहा है। यह वर्कशॉप शहर की बाल भारती विद्यापीठ में 27 जनवरी और 28 जनवरी को संचालित होगी।
वर्कशॉप को लायंस क्वेस्ट- एक प्रयास नाम दिया गया है। इस वर्कशॉप की मेजबानी बाल भारती विद्यापीठ के सहयोग से लायंस क्लब – गोहाना करेगा। लायंस क्वेस्ट के संयोजक शिक्षाविद सी. एल. कथूरिया होंगे। कथूरिया लंबे समय तक गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं।
वर्कशॉप में इंटरनेशनल ट्रेनर बी. एल. जोशी और लायंस क्वेस्ट इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन श्वेतांकिनी पहुंचेंगी। वर्कशॉप की संयुक्त अध्यक्षता लायंस क्लब – गोहाना के अध्यक्ष संदीप कालड़ा के साथ बाल भारती विद्यापीठ के एम.डी. हरि प्रकाश गौड़ और प्रिंसिपल सुमन कौशिक करेंगे।
इंग्लिश मीडियम के टीचर्स को टीचिंग के नए प्रभावशाली तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



