Breaking NewsEducationGohanaReligion

गोहाना के एम.आर. स्कूल ने निकाली राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी

गोहाना :-20 जनवरी शहर में गौतम नगर में स्थित एम. आर. पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों ने राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी निकाली। बच्चों ने वनवास से लौटने के बाद भरत मिलाप और राज तिलक का सशक्त मंचन किया।

राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी के मुख्य अतिथि स्कूल के एम. डी. राजबीर शर्मा थे। अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अनिता शर्मा ने की। संयोजन शिक्षिका पूजा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों को राम चरित मानस के साथ अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर की विस्तृत जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एम. डी. राजबीर शर्मा ने कहा कि राम चरित मानस आदर्शों का महा निरूपण है। यह ग्रंथ जनता को सिखाता है कि कैसे आपसी रिश्तों को स्नेह और प्रेम से प्रगाढ़ किया जा सकता है। रामायण का हर पात्र जीवन दर्शन का सूचक है। प्रिंसिपल अनिता शर्मा ने बच्चों से आग्रह किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से सीख ले कर अपना जीवन अच्छा बनाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button